what is trade discount | व्यापारिक छूट क्या है

दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं व्यापारिक छूट what is trade discount के बारे में।

व्यापारिक छूट क्या है what is trade discount

आपने व्यापारिक छूट और नकद छूट के बारे में सुना ही होगा। इन दोनों चीजों से कई बार उलझन हो जाती है। आज हम व्यापारिक छूट के बारे में विस्तार से बात करेंगे।

  • बिजनेस में अपने बिक्री को बढाने के लिए और ग्राहको को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए व्यापारी अपने माल को उसके मूल्य से कुछ कम करके बेचते हैं, उस कम की गई राशि को व्यापारिक छूट Trade Discount कहा जाता है।
  • बिजनेस में अपने बिक्री को बढाने के लिए और ग्राहको को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए व्यापारी व्यापरिक छूट का सहारा लेते हैं।
  • व्यापारिक छूट का मकसद अपनी बिक्री को बढाना होता है।

trade discount is recorded in cash book

  • व्यापारिक छूट trade discount में ज्यादातर लोग परेशान हो जाते है।
  • खास तौर पर उस वक्त जब व्यापारिक छूट trade discount और नकद छूट cash discount एक साथ आ जाएं।
  • व्यापारिक छूट trade discount में आपको घबराने की जरूरत नहीं है।
  • व्यापारिक छूट trade discount को सीधे ही माल के मूल्य से कम करने के कारण उसकी प्रविष्टि न तो जर्नल में की जाती है और न की Cash Book में।
  • व्यापारिक छूट trade discount को सीधे ही माल के मूल्य मे से कम कर दिया जाता है।

व्यापारिक छूट को हम उदाहरण से समझते हैं। उदारण के तौर पर

नौशाद से 10000 रूपये का माल 20 प्रतिशत व्यापारिक छूट पर खरीदा।

  • व्यापारिक छूट की प्रविष्टि नहीं की जाएगी सीधे ही छूट की राशि क्रय की राशि से कम कर दी जाएगी।
  • यहां 10000 रूपये में से 20 प्रतिशत यानि 2000 रूपये सीधे कम कर दिये जायेंगे।
  • यानि क्रय की प्रविष्टि 8000 रूपये से होगी।

रसीद से 10000 रूपये का माल खरीदा और 1000 रूपये व्यापारिक बट्टा प्राप्त किया।

  • व्यापारिक छूट की प्रविष्टि नहीं की जाएगी सीधे ही छूट की राशि बिक्री की राशि से कम कर दी जाएगी।
  • यहां 10000 रूपये में से 1000 रूपये सीधे कम कर दिये जायेंगे।
  • यानि क्रय की प्रविष्टि 9000 रूपये से होगी।

इरफान को 5000 रूपये का माल 10 प्रतिशत व्यापारिक छूट पर बेचा।

  • व्यापारिक छूट की प्रविष्टि नहीं की जाएगी सीधे ही छूट की राशि बिक्री की राशि से कम कर दी जाएगी।
  • यहां 5000 रूपये में से 10 प्रतिशत यानि 500 रूपये सीधे कम कर दिये जायेंगे।
  • यानि बिक्री की प्रविष्टि 4500 रूपये से होगी।

जावेद को 5000 रूपये का माल बेचा और 400 रूपये व्यापारिक बट्टा दिया।

  • व्यापारिक छूट की प्रविष्टि नहीं की जाएगी सीधे ही छूट की राशि बिक्री की राशि से कम कर दी जाएगी।
  • यहां 5000 रूपये में से 400 रूपये सीधे कम कर दिये जायेंगे।
  • यानि बिक्री की प्रविष्टि 4600 रूपये से होगी।
[table “19” not found /]

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!
    Scroll to Top