what is cash discount | नकद छूट क्या है

दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं नकद छूट what is Cash discount के बारे में।

नकद छूट क्या है what is Cash discount

आपने व्यापारिक छूट और नकद छूट के बारे में सुना ही होगा। इन दोनों चीजों से कई बार उलझन हो जाती है। आज हम नकद छूट के बारे में विस्तार से बात करेंगे।

  • जैसा कि आप जानते हैं कि बिजनेस में बिक्री बढाने के लिए एक व्यापारी कई तरीके अपनाता है जिनमें से व्यापारिक छूट भी एक तरीका है।
  • आज के जमाने में आपको बिजनेस चलाने के लिए उधार देना भी जरूरी सा हो गया है।
  • एक व्यापारी को अपने बिजनेस के चलाने के लिए पैसे की जरूरत भी होती है।
  • अपने कस्टमर यानि देनदार से पैसे जल्दी लेने के लिए भी एक व्यापारी को कई तरीके आजमाने पड़ते हैं।
  • जिनमें से एक नकद छूट भी है।
  • नकद बिक्री या क्रय या जल्दी पैसे चुकाने पर व्यापारी कुछ पैसे छोड़ देता है या डिस्काउण्ट देता हैं जिसे नकद छूट Cash discount कहते हैं।
  • जब हम माल खरीदते हैं और उसके साथ हमें नकद छूट Cash Discount Received मिलता है तो वो हमारे लिए एक तरह से फायदा होता है जिसे हम अप्रत्यक्ष आय Indirect Income समझते हैं।
  • Cash Discount Received अवस्तुगत खाता है और हमारे लिए आय है इसलिए हमेशा क्रेडिट होता है।
  • जब हम माल बेचते है और साथ में नकद छूट Cash Discount Allowed देते हैं तो वो हमारे लिये एक खर्चा होता है जिसे हम अप्रत्यक्ष खर्च Indirect Expenses मानते हैं।
  • Cash Discount अवस्तुगत खाता है और हमारे लिए खर्च है इसलिए हमेशा डेबिट होता है।

नकद छूट को हम उदाहरण से समझते हैं। उदारण के तौर पर

  • 10000 रूपये का माल 5 प्रतिशत नकद छूट पर खरीदा।
  • 8000 रूपये का माल खरीदा और 500 रूपये नकद छूट प्राप्त की।
  • 5000 रूपये का माल 5 प्रतिशत नकद छूट पर बेचा।
  • 4000 रूपये का माल 500 रूपये नकद छूट पर बेचा।
[table “19” not found /]

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!
    Scroll to Top