carriage outward journal entry | जावक गाड़ी भाड़ा की प्रविष्टि कैसे करें

दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं जावक गाड़ी भाड़ा की जर्नल एण्ट्री carriage outward journal entry के बारे में।

what is carriage outward जावक गाड़ी भाड़ा क्या है

  • कई बिजनेस मे माल बेचने पर बेचा हुआ माल खरीददार के घर या दुकान तक भेजने की सुविधा दी जाती है।
  • बेचा हुआ माल भेजने के लिए कुछ राशि का भुगतान किया जाता है जिसे जावक गाड़ी भाड़ा कहते हैं।
  • जावक गाड़ी भाड़ा को बिजनेस में अप्रत्यक्ष खर्चे Indirect Expenses में शामिल किया जाता है।
  • carriage outward को Indirect Expenses ग्रुप में शामिल किया जाता है।

carriage outward journal entry जावक गाड़ी भाड़ा की प्रविष्टि कैसे करें

जावक गाड़ी भाड़ा की प्रविष्टि carriage outward journal entry से पहले मै आपको एक बता दूं कि खर्चे और आय में अगर किसी का नाम भी दिया हो तो भी उसे नकद ही माना जाता है।

उदाहरण के तौर पर

  • 1000 रूपये जावक गाड़ी भाड़ा चुकाया।
  • तल्हा को 1000 रूपये जावक गाड़ी भाड़ा चुकाया।

1000 रूपये जावक गाड़ी भाड़ा चुकाया।

  • दोनो ही सूरत में जावक गाड़ी भाड़ा carriage outward और नकद Cash दो ही खाते निकलेंगे।
  • carriage outward व्यापार के लिए खर्चा है यानि अवस्तुगत खाता Nominal Account
  • Nominal Account की जर्नल एण्ट्री का नियम Expenses and Losses Debit, Income and Profit Credit
  • carriage outward व्यापार के लिए खर्चा है इसलिए डेबिट
  • Cash एक वस्तु है यानि वस्तुगत खाता Real Account
  • Real Account की जर्नल एण्ट्री का नियम Incoming Debit, Outgoing Credit
  • Cash व्यापार से जा रहा है इसलिए क्रेडिट
Carriage Outward Account Dr1,000
To Cash Account1,000
(Carriage outward paid)
[table “19” not found /]

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!
    Scroll to Top