building purchase journal entry | बिल्डिंग या भवन खरीद की एण्ट्री कैसे करें

दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं सम्पतियों की खरीद की प्रविष्टि building purchase journal entry के बारे में।

बिल्डिंग या भवन की एण्ट्री कैसे करें building purchase journal entry

सम्पतियों की खरीद दो तरह से हो सकती है नगद और उधार। आज हम दोनों तरह की खरीद की प्रविष्टियों देखने वाले हैं।

जमील अत्तारी से 1,00,000 रूपये की सम्पत्तियाँ खरीदी।

  • इस प्रविष्टि में माल बेचने वाले का नाम दिया है लेकिन नगद खरीदा या उधार खरीदा शब्द नहीं दिया है इसलिए इसे उधार क्रय मानेंगे।
खाताखाते का प्रकारखाते का नियमDr./Cr.
Jameel AttariPersonal Accountपाने वाला डेबिट और देने वाला क्रेडिटCr
Building AccountReal Accountजो वस्तु व्यापार में आ रही है उसे डेबिट करेंगे और जो वस्तु व्यापार से जा रही है उसे क्रेडिट करेंगे।Dr.

प्रविष्टि Journal Entry

Building Account Dr1,00,000
To Jameel Attari1,00,000
(Goods purchased)

2,00,000 रूपये की सम्पत्तियाँ खरीदी।

  • इस प्रविष्टि में बेचने वाले का नाम नहीं दिया और यह भी नहीं दिया है कि उधार खरीदी या नगद इसलिए इसे नगद खरीद माना जाएगा।
खाताखाते का प्रकारखाते का नियमDr./Cr.
Cash AccountReal Accountजो वस्तु व्यापार में आ रही है उसे डेबिट करेंगे और जो वस्तु व्यापार से जा रही है उसे क्रेडिट करेंगे।Cr
Building AccountReal Accountजो वस्तु व्यापार में आ रही है उसे डेबिट करेंगे और जो वस्तु व्यापार से जा रही है उसे क्रेडिट करेंगे।Dr.

प्रविष्टि Journal Entry

Building Account Dr2,00,000
To Cash2,00,000
(Goods purchased)

3,00,000 रूपये की सम्पत्तियाँ खरीदी और चैक से भुगतान किया।

  • इस प्रविष्टि में चैक से भुगतान शब्द दिया है इसलिए इसे बैंक से भुगतान मानेंगे।
खाताखाते का प्रकारखाते का नियमDr./Cr.
BankPersonal Accountपाने वाला डेबिट और देने वाला क्रेडिटCr
Building AccountReal Accountजो वस्तु व्यापार में आ रही है उसे डेबिट करेंगे और जो वस्तु व्यापार से जा रही है उसे क्रेडिट करेंगे।Dr.

प्रविष्टि Journal Entry

Building Account Dr1,00,000
To Bank Account1,00,000
(Building purchased)
[table “19” not found /]

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!
    Scroll to Top