asset purchase journal entry | सम्पतियों की खरीद की प्रविष्टि कैसे करें

दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं सम्पतियों की खरीद की प्रविष्टि asset purchase journal entry के बारे में। सम्पतियों की खरीद की प्रविष्टि देखने से पहले हम ये समझ लेते हैं कि आखिर सम्पतियां What is Asset क्या है?

सम्पतियां क्या है What is Asset

  • सम्पत्तियाँ Assets से आशय उद्यम के आर्थिक स्त्रोत से है जिन्हें मुद्रा में व्यक्त किया जा सकता है। 
  • सम्पतियों का उपयोग व्यापार के संचालन व आय अर्जन के लिए किया जाता है। 
  • सम्पत्तियाँ व्यवसाय के वो मूल्यवान साधन हैं जिन पर व्यवसाय का स्वामित्व है।
  • Example:- Land, Building, Furniture, Copyright, Trademark, Goodwill, Computer, Truck, Cash, Bank Stock etc.

सम्पतियों की खरीद की प्रविष्टि कैसे करें asset purchase journal entry

सम्पतियों की खरीद दो तरह से हो सकती है नगद और उधार। आज हम दोनों तरह की खरीद की प्रविष्टियों देखने वाले हैं।

जमील अत्तारी से 50,000 रूपये की सम्पत्तियाँ खरीदी।

  • इस प्रविष्टि में माल बेचने वाले का नाम दिया है लेकिन नगद खरीदा या उधार खरीदा शब्द नहीं दिया है इसलिए इसे उधार क्रय मानेंगे।
खाताखाते का प्रकारखाते का नियमDr./Cr.
Jameel AttariPersonal Accountपाने वाला डेबिट और देने वाला क्रेडिटCr
AssetReal Accountजो वस्तु व्यापार में आ रही है उसे डेबिट करेंगे और जो वस्तु व्यापार से जा रही है उसे क्रेडिट करेंगे।Dr.

प्रविष्टि Journal Entry

Asset Account Dr50,000
To Jameel Attari50,000
(Goods purchased)

40,000 रूपये की सम्पत्तियाँ खरीदी।

  • इस प्रविष्टि में बेचने वाले का नाम नहीं दिया और यह भी नहीं दिया है कि उधार खरीदी या नगद इसलिए इसे नगद खरीद माना जाएगा।
खाताखाते का प्रकारखाते का नियमDr./Cr.
CashReal Accountजो वस्तु व्यापार में आ रही है उसे डेबिट करेंगे और जो वस्तु व्यापार से जा रही है उसे क्रेडिट करेंगे।Cr
AssetReal Accountजो वस्तु व्यापार में आ रही है उसे डेबिट करेंगे और जो वस्तु व्यापार से जा रही है उसे क्रेडिट करेंगे।Dr.

प्रविष्टि Journal Entry

Asset Account Dr40,000
To Cash40,000
(Asset purchased)
[table “19” not found /]

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!
    Scroll to Top