machinery purchase journal entry | मशीनरी खरीद की एण्ट्री कैसे करें

दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं मशीनरी की खरीद की प्रविष्टि machinery purchase journal entry के बारे में।

मशीनरी खरीद की एण्ट्री कैसे करें Machinery purchase journal entry

मशीनरी की खरीद दो तरह से हो सकती है नगद और उधार। आज हम दोनों तरह की खरीद की प्रविष्टियों देखने वाले हैं।

जमील अत्तारी से 50,000 रूपये की मशीनरी खरीदी।

  • इस प्रविष्टि में माल बेचने वाले का नाम दिया है लेकिन नगद खरीदा या उधार खरीदा शब्द नहीं दिया है इसलिए इसे उधार क्रय मानेंगे।
खाताखाते का प्रकारखाते का नियमDr./Cr.
Jameel AttariPersonal Accountपाने वाला डेबिट और देने वाला क्रेडिटCr
Machinery AccountReal Accountजो वस्तु व्यापार में आ रही है उसे डेबिट करेंगे और जो वस्तु व्यापार से जा रही है उसे क्रेडिट करेंगे।Dr.

प्रविष्टि Journal Entry

Machinery Account Dr50,000
To Jameel Attari50,000
(Machinery purchased)

60,000 रूपये की मशीनरी खरीदी।

  • इस प्रविष्टि में बेचने वाले का नाम नहीं दिया और यह भी नहीं दिया है कि उधार खरीदी या नगद इसलिए इसे नगद खरीद माना जाएगा।
खाताखाते का प्रकारखाते का नियमDr./Cr.
Cash AccountReal Accountजो वस्तु व्यापार में आ रही है उसे डेबिट करेंगे और जो वस्तु व्यापार से जा रही है उसे क्रेडिट करेंगे।Cr
Machinery AccountReal Accountजो वस्तु व्यापार में आ रही है उसे डेबिट करेंगे और जो वस्तु व्यापार से जा रही है उसे क्रेडिट करेंगे।Dr.

प्रविष्टि Journal Entry

Machinery Account Dr60,000
To Cash60,000
(Machinery purchased)

70,000 रूपये की सम्पत्तियाँ खरीदी और चैक से भुगतान किया।

  • इस प्रविष्टि में चैक से भुगतान शब्द दिया है इसलिए इसे बैंक से भुगतान मानेंगे।
खाताखाते का प्रकारखाते का नियमDr./Cr.
BankPersonal Accountपाने वाला डेबिट और देने वाला क्रेडिटCr
Machinery AccountReal Accountजो वस्तु व्यापार में आ रही है उसे डेबिट करेंगे और जो वस्तु व्यापार से जा रही है उसे क्रेडिट करेंगे।Dr.

प्रविष्टि Journal Entry

Machinery Account Dr70,000
To Bank Account70,000
(Machinery purchased)
[table “19” not found /]

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!
    Scroll to Top