paid office expenses journal entry | कार्यालय खर्च की प्रविष्टि कैसे करें

दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं कार्यालय खर्च की जर्नल एण्ट्री paid office expenses journal entry के बारे में।

कार्यालय खर्च क्या है what is office expenses

  • आजकल बिजनेस को चलाने के लिए ऑफिस यानि कार्यालय खोलने का चलन सा हो गया है।
  • कार्यालय के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए भी हमें कई खर्चे करने पड़ते हैं जैसे- लिपिक का खर्च, अकाउण्टेंट का खर्च आदि।
  • कई बिजनेस में कार्यालय खर्चों के लिए अलग-अलग लेजर बनाई जाती है।
  • जो बिजनेस छोटे होते हैं उनके ऑफिस के खर्चो के लिए ऑफिस खर्च के नाम से एक लेजर बनाई जाती है।
  • ऑफिस खर्च में ही सारे खर्चों को जोड़कर शामिल कर लिया जाता है।
  • office expenses को Indirect Expenses ग्रुप में शामिल किया जाता है।

कार्यालय खर्च की प्रविष्टि कैसे करें paid office expenses journal entry

कार्यालय खर्च की प्रविष्टि paid office journal entry से पहले मै आपको एक बता दूं कि खर्चे और आय में अगर किसी का नाम भी दिया हो तो भी उसे नकद ही माना जाता है। लेकिन अगर चैक द्वारा या बैंक द्वारा दिया हुआ है तो नकद की जगह बैंक माना जाता है।

7000 रूपये कार्यालय खर्च चुकाया।

  • यहां कार्यालय खर्च office Expenses और नकद Cash दो ही खाते निकलेंगे।
  • office Expenses व्यापार के लिए खर्चा है यानि अवस्तुगत खाता Nominal Account
  • Nominal Account की जर्नल एण्ट्री का नियम Expenses and Losses Debit, Income and Profit Credit
  • office expenses व्यापार के लिए खर्चा है इसलिए डेबिट
  • Cash एक वस्तु है यानि वस्तुगत खाता Real Account
  • Real Account की जर्नल एण्ट्री का नियम Incoming Debit, Outgoing Credit
  • Cash व्यापार से जा रहा है इसलिए क्रेडिट
office Expenses Dr7000
To Cash Account7000
(office Expenses paid)
[table “19” not found /]

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!
    Scroll to Top