Tally ke Kis Voucher Me Kon Si Entry kare | टेली प्राइम के किस वाउचर में कौनसी एण्ट्री करनी चाहिए

दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं कि टेली प्राइम के किस वाउचर में कौनसी एण्ट्री करनी चाहिए Tally ke Kis Voucher Me Kon Si Entry kare के बारे में।

टेली प्राइम के किस वाउचर में कौनसी एण्ट्री करनी चाहिए Tally ke Kis Voucher Me Kon Si Entry kare

Contra

Golden Rules of Contra Voucher
  • Contra वाउचर की शार्टकट की F4 है।
  • ऐसे लेनदेन जिसमें दो मदें हो नगद Cash और बैंक Bank उसकी प्रविष्टि Contra वाउचर में की जाएगी।
  • बैंक में नगद जमा कराना Cash Deposit
  • बैंक से नगद निकालना Cash Withdrawal
  • फर्म एक से ज्यादा बैंक अकाउण्ट होने पर एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करना। Bank to Bank Transfer

Payment

  • Payment वाउचर की शार्टकट की F5 है।
  • नगद Cash या बैंक Bank द्वारा भुगतान करने पर उसकी प्रविष्टि Payment वाउचर में की जाएगी।

Receipt

Golden Rules of Receipt Voucher
  • Receipt वाउचर की शार्टकट F6 की है।
  • नगद Cash या बैंक Bank द्वारा भुगतान प्राप्ति पर उसकी प्रविष्टि Receipt वाउचर में की जाएगी।

Journal

  • Journal वाउचर की शार्टकट की F7 है।
  • समायोजन प्रविष्टियां Journal वाउचर में की जाएंगी।

Sales

Golden Rules of Sales Voucher
  • Sales वाउचर की शार्टकट की F8 है।
  • आप अपने बिजनेस में जिस चीज का व्यापार कर रहें उस माल को बेचने पर उसकी प्रविष्टि Sales वाउचर में की जाएगी।
  • चाहे वो विक्रय उधार विक्रय Credit Sale हो या नगद विक्रय Cash Sales ।

Purchase

Golden Rules of Purchase Voucher
  • Purchase वाउचर की शार्टकट की F9 है।
  • आप अपने बिजनेस में जिस चीज का व्यापार कर रहें उस माल को खरीदने पर उसकी प्रविष्टि Purchase वाउचर में की जाएगी।
  • चाहे उधार क्रय Credit Purchase हो या नगद क्रय Cash Purchase ।

Debit Note

Golden Rules of Debit Note Voucher
  • Debit Note वाउचर की शार्टकट की Alt+F5 है।
  • क्रय वापसी Purchase Return की प्रविष्टि Debit Note वाउचर में की जाएगी।

Credit Note

Golden Rules of Credit Note Voucher
  • Credit Note वाउचर की शार्टकट की Alt + F6 है।
  • विक्रय वापसी Sales Return की प्रविष्टि Credit Note वाउचर में की जाएगी।
[table “19” not found /]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top