petty expenses journal entry | फुटकर खर्च की प्रविष्टि कैसे करें

दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं फुटकर खर्च की जर्नल एण्ट्री petty expenses journal entry के बारे में।

फुटकर खर्च क्या है what is petty expenses

  • व्यापार में कुछ छोटे-छोट खर्चे ऐसे होते हैं जिन्हें हमें हाथो-हाथ भुगतान करना पड़ता है और हम उनके लिए अलग से लेजर बनाना भी नहीं चाहते।
  • ऐसे खर्चों के लिए व्यापरी कुछ रूपये अलग से रखते हैं जिसे फुटकर रकम कहा जाता है।
  • इस रकम से जिन खर्चों का भुगतान किया जाता है उन्हे फुटकर खर्चे petty expenses कहते हैं।
  • petty expenses को Indirect Expenses ग्रुप में शामिल किया जाता है।

फुटकर खर्च की प्रविष्टि कैसे करें petty expenses journal entry

फुटकर खर्च की प्रविष्टि petty expenses journal entry से पहले मै आपको एक बता दूं कि खर्चे और आय में अगर किसी का नाम भी दिया हो तो भी उसे नकद ही माना जाता है। लेकिन अगर चैक द्वारा या बैंक द्वारा दिया हुआ है तो नकद की जगह बैंक माना जाता है।

300 रूपये फुटकर खर्च चुकाया।

  • यहां फुटकर खर्च petty Expenses और नकद Cash दो ही खाते निकलेंगे।
  • petty Expenses व्यापार के लिए खर्चा है यानि अवस्तुगत खाता Nominal Account
  • Nominal Account की जर्नल एण्ट्री का नियम Expenses and Losses Debit, Income and Profit Credit
  • petty expenses व्यापार के लिए खर्चा है इसलिए डेबिट
  • Cash एक वस्तु है यानि वस्तुगत खाता Real Account
  • Real Account की जर्नल एण्ट्री का नियम Incoming Debit, Outgoing Credit
  • Cash व्यापार से जा रहा है इसलिए क्रेडिट
petty Expenses Dr300
To Cash Account300
(petty Expenses paid)
[table “19” not found /]

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!
    Scroll to Top