general expenses journal entry | सामान्य खर्च की प्रविष्टि कैसे करें

दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं सामान्य खर्च की जर्नल एण्ट्री General expenses journal entry के बारे में।

सामान्य खर्च क्या है what is General expenses

  • बिजनेस को चलाने के लिए कुछ छोटे-छोटे खर्चे भी होते है जैसे-गुटखा-बीड़ी, चाय, पान आदि।
  • जिनके लिए हम अलग से लेजर बनाना नहीं चाहते इसलिए उन्हें सामान्य खर्च General Expenses भी मान लिया जाता है।
  • सामान्य खर्च General Expenses नाम से ही इनकी जर्नल प्रविष्टि भी की जाती है।
  • General expenses को Indirect Expenses ग्रुप में शामिल किया जाता है।

सामान्य खर्च की प्रविष्टि कैसे करें General expenses journal entry

सामान्य खर्च की प्रविष्टि paid General journal entry से पहले मै आपको एक बता दूं कि खर्चे और आय में अगर किसी का नाम भी दिया हो तो भी उसे नकद ही माना जाता है। लेकिन अगर चैक द्वारा या बैंक द्वारा दिया हुआ है तो नकद की जगह बैंक माना जाता है।

1,000 रूपये सामान्य खर्च चुकाया।

  • यहां सामान्य खर्च General Expenses और नकद Cash दो ही खाते निकलेंगे।
  • General Expenses व्यापार के लिए खर्चा है यानि अवस्तुगत खाता Nominal Account
  • Nominal Account की जर्नल एण्ट्री का नियम Expenses and Losses Debit, Income and Profit Credit
  • General Expenses व्यापार के लिए खर्चा है इसलिए डेबिट
  • Cash एक वस्तु है यानि वस्तुगत खाता Real Account
  • Real Account की जर्नल एण्ट्री का नियम Incoming Debit, Outgoing Credit
  • Cash व्यापार से जा रहा है इसलिए क्रेडिट
General Expenses Dr1,000
To Cash Account1,000
(General Expenses paid)
[table “19” not found /]

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!
    Scroll to Top