Deposits (Assets) Group in Tally Prime | डिपॉजिट (असेट्स) ग्रुप में कौन-कौन सी लेजर आती है

दोस्तो, आज हम बात करेंगे Deposits (Asset) के बारे में:-

  • Deposits का हिन्दी में मतलब होता है जमा कराना।
  • जब हम किसी वजह से डिपोजिट करवाते हैं (बैंक डिपोजिट के अलावा) तो उस लेजर को Deposits (Asset) में डाला जाता है। 
  • ऐसी रकम जो हमने कही Investment की है या कहीं सिक्योरिटी के तौर पर जमा की है और जो हमे निर्धारित समय के बाद मिलनी है उसे में शामिल किया जाता है। 
  • Deposits (Asset) में बैंक अकाउण्ट मे जमा करवाया गया डिपोजिट शामिल नहीं किया जाता है क्योंकि उसके लिए टेली प्राइम में अलग ग्रुप है। 
  • Deposits (Asset) में Fixed Deposits, Security Deposits और उन सभी डिपोजिट जो कम्पनी द्वारा किया जाता है,  की लेजर को शामिल किया जाता है। 

Examples :- 

  • Security Deposit for Branch :- जब हम किसी बड़ी कम्पनी के साथ काम करते हैं या उसकी ब्रांच लेते हो तो वहां हमें एक राशि जमा करवानी होती है। इस जमा को Deposits (Assets) ग्रुप में डालते हैं। 
  • Office Rent Deposits – जब हम कहीं कोई आॅफिस या दुकान किराये पर लेते हैं तो उसके लिए हमें कुछ डिपोजिट करवाना पड़ता है। इस जमा को Deposits (Assets) ग्रुप में डालते हैं। 
  • Electricity Deposits :- जब हमे बिजली का नया कनेक्शन लेते हैं तो उस वक्त भी हमें कुछ रकम जमा करवानी होती है। इस जमा को Deposits (Assets) ग्रुप में डालते हैं। 
[table “19” not found /]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top