capital journal entry | पूंजी या व्यापार शुरू करने की प्रविष्टि कैसे करें

दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं पूंजी या व्यवसाय शुरू करने की जर्नल एण्ट्री capital journal entry के बारे में। आहरण जिसे हम ड्राविंग कहते हैं।

what is capital पूंजी किसे कहते हैं

जब भी हम बिजनेस शुरू करते हैं तो बिजनेस शुरू करने के लिए पैसों की जरूरत है।

जब भी हम पैसे लगाकर व्यापार शुरू करते हैं तो उस पैसे को पूंजी कहा जाता है।

कई बार पैसे के साथ सम्पति यानि बिल्डिंग, फर्नीचर आदि के साथ भी व्यापार शुरू के किया जाता है ये भी व्यापार के लिए सम्पति होते हैं।

capital journal entry पूंजी या व्यापार शुरू करने की प्रविष्टि कैसे करें

व्यापार प्रारम्भ दो तरह से किया जा सकते हैं। जिसे हम आगे समझेंगे।

जमील अत्तारी ने 1,00,000 रूपये से व्यापार प्रारम्भ किया।

  • कैपिटल की जर्नल एण्ट्री करने से पहले मै आपको एक बहुत ही महत्वपूर्ण बात बताना चाहता हूं।
  • जब भी कोई व्यक्ति व्यापार शुरू करता है तो व्यापार एक कृत्रिम व्यक्ति बन जाता है।
  • मतलब यह कि व्यापार शुरू करने पर व्यापार करने वाला और व्यापार दोनो का अलग-अलग अस्तित्व हो जाता है।
  • हमारे उदाहरण के हिसाब से जमील अत्तारी और उसका बिजनेस दोनों का अलग-अलग अस्तित्व हो जाता है।
  • बिजनेस उस नाम से जाना जाता है जिस नाम से बिजनेस शुरू किया जाता है।
  • दिये गये उदाहरण में दो खाते निकलेंगे Capital और Cash
  • Capital एक दायित्व है और दायित्व जब बढता है तो क्रेडिट होता है।
  • Cash माल एक वस्तु है यानि वस्तुगत खाता Real Account
  • Real Account की जर्नल एण्ट्री का नियम Incoming Debit, Outgoing Credit
  • Cash माल व्यापार में आ रहा है इसलिए डेबिट
Cash Account Dr1,00,000
To Capital Account1,00,000
(Business started with cash)

जमील अत्तारी ने 1,00,000 रूपये नकद, 5,00,000 की बिल्डिंग और 50,000 की मशीनरी से व्यापार प्रारम्भ किया।

  • दिये गये उदाहरण में दो खाते निकलेंगे Capital और Cash
  • Capital एक दायित्व है और दायित्व जब बढता है तो क्रेडिट होता है।
  • Cash एक वस्तु है यानि वस्तुगत खाता Real Account
  • Real Account की जर्नल एण्ट्री का नियम Incoming Debit, Outgoing Credit
  • Cash माल व्यापार में आ रहा है इसलिए डेबिट
  • Building एक वस्तु है यानि वस्तुगत खाता Real Account
  • Real Account की जर्नल एण्ट्री का नियम Incoming Debit, Outgoing Credit
  • Building व्यापार में आ रहा है इसलिए डेबिट
  • machinery माल एक वस्तु है यानि वस्तुगत खाता Real Account
  • Real Account की जर्नल एण्ट्री का नियम Incoming Debit, Outgoing Credit
  • machinery माल व्यापार में आ रहा है इसलिए डेबिट
Cash Account Dr1,00,000
Building Account Dr5,00,000
Machinery Account Dr50,000
To Cash Account6,50,000
(Business started with cash)
[table “19” not found /]

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!
    Scroll to Top