purchase return journal entry | क्रय वापसी की प्रविष्टि कैसे करें

दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं क्रय वापसी की जर्नल एण्ट्री purchase return journal entry के बारे में।

what is purchase return क्रय वापसी किसे कहते हैं

  • जैसा कि आप जानते हैं कि बिजनेस में माल का लेनदेन होता है।
  • माल को बेचने से पहले माल को खरीदना पड़ता है जिसे क्रय Purchase कहते हैं।
  • कई बार हमें खरीदे गये माल को किसी खराब होन या किसी अन्य वजह से वापस लौटाना पड़ता है जिसे क्रय वापसी Purchase Return कहते हैं।

purchase return is debit or credit क्रय वापसी डेबिट होता है या क्रेडिट

  • क्रय वापसी में हम खरीदे गये माल को लौटाते है।
  • माल एक वस्तु है इसलिए यह वस्तुगत खाते Real Account में आता है।
  • Real Account की जर्नल एण्ट्री का नियम Incoming Debit, Outgoing Credit
  • क्रय वापसी में माल बिजनेस से जाता है इसलिए Purchase Return क्रेडिट होता है।

purchase return journal entry क्रय वापसी की प्रविष्टि कैसे करें

जमील अत्तारी को 3000 रूपये का माल वापस लौटाया।

  • सबसे पहले हम जर्नल एण्ट्री से खाते निकालेंगे।
  • Purchase Return और Jameel Attari
  • अब हम इन खातों पर जर्नल एण्ट्री के नियम लगायेंगे।
  • Purchase Return माल एक वस्तु है यानि वस्तुगत खाता Real Account
  • Real Account की जर्नल एण्ट्री का नियम Incoming Debit, Outgoing Credit
  • Purchase Return माल व्यापार से जा रहा है इसलिए क्रेडिट
  • Jameel Attari एक व्यक्ति का नाम है इसलिए व्यक्तिगत खाता Personal Account
  • Personal Account की जर्नल एण्ट्री का नियम Receiver Debit, Giver Credit
  • Jameel Attari माल लेने वाला है इसलिए डेबिट
Jameel Attari Dr3,000
To Purchase Return Account3,000
(Goods Return to Jameel Attari)
[table “19” not found /]

Purchase Return किस ग्रुप में आता है? Purchase Return kiske under aata hai?

Purchase Return, Purchase Account ग्रुप में आता है।

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!
    Scroll to Top