Golden Rules of Journal Entries | जर्नल एंट्री के नियम

जैसा कि आपको पता है कि खाते तीन प्रकार के होते हैं। जर्नल एण्ट्री को करने के लिए हमें गोल्डन रूल्स Golden Rules of Journal Entries का सहारा लेना पड़ता है। एण्ट्री करने से पहले आपको पहले एण्ट्री में से अकाउण्ट निकालने होते हैं फिर खातों के प्रकार के हिसाब से गोल्डन रूल्स Golden Rules of Journal Entries लगाकर उसकी जर्नल एण्ट्री करते है। आज हम बात करने वाले हैं खातों के प्रकार के हिसाब से गोल्डन रूल्स के बारे में।

व्यक्तिगत खाता Personal Account:- 

  • Receiver Debit and Giver Credit
  • पाने वाले व्यक्ति को Debit किया जाता है।
  • देने वाले व्यक्ति को Credit किया जाता है।

उदाहरणः- सुरेश गौड़ से नकद प्राप्त हुए:-   10000/- 

Suresh Gaur – Personal Account – Credit

Cash- Real Account- Debit

Cash Account             Dr.        10000

    To Suresh Gaur                                   10000

वस्तुगत खाता Real Account:-  

  • Incoming Debit and Outgoing Credit   
  • व्यापार में आने वाली वस्तु को Debit किया जाता है।
  • व्यापार से जाने वाली वस्तु को Credit किया जाता है।

उदाहरणः-   फर्नीचर खरीदा –                 4000/-

Furniture – Real Account – Debit

Cash – Real Account – Credit

Furniture Account     Dr.        4000

    To Cash Account                                4000

अवस्तुगत खाता Nominal Account:-

  • Expenses and Losses,  Debit & Income and Profit, Credit
  • समस्त खर्चे व हानि को Debit किया जाता है। 
  • समस्त लाभ व आय को Credit किया जाता है।

उदाहरणः- वेतन के चुकाये                8000/-

Salary – Nominal Account – Debit

Cash – Real Account – Credit

Salary Account     Dr.        8000

    To Cash Account                            8000

[table “19” not found /]

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!
    Scroll to Top