Create Stock Group in Tally Prime | स्टॉक ग्रुप कैसे बनाएं

दोस्तों आज हम बात करेंगे स्टॉक ग्रुप के बारे में कि हम हमारे बिजनेस में स्टॉक ग्रुप कैसे क्रिएट कर सकते हैं। हम जिस भी चीज का बिजनेस करते हैं उसके स्टॉक को किसी ना किसी नाम से जाना जाता है जिसे हम स्टॉक आइटम कहते हैं। मान लीजिए हम बिजनेस कर रहे हैं लेपटॉप का जहां हम Dell और Lenova के लेपटॉप बेचते हैं। Dell और Lenova हमारे लिऐ स्टॉक आइटम हो जायेंगे और Laptop हमारे लिए स्टॉक ग्रुप हो जायेगा। Create Stock Group in Tally Prime

हम टेली प्राइम में स्टॉक ग्रुप क्रिएशन कैसे कर सकते हैं :-

  •  सबसे पहले हमें टेली को ओपन करना है| हम आ जाएंगे Gateway of Tally पर यहां Create पर एंटर करना है |
  • अब हम आ जाएंगे Master Creation पर  यहां हमें Stock Group पर Enter करना है|
  • यहां Group Creation विंडो ओपन हो जाएगी, इस विंडो में में हमें Stock Group की डिटेल फिल करनी है।
  • Name – इसमें हमें स्टॉक ग्रुप का नाम टाइप करना है।Under – Primary सलेक्ट करना है।
  • Should quantities of items be added – Yes सलेक्ट करना है।
  • Set/Alter GST Detail – No सलेक्ट करना है।
  • Enter प्रेस करने पर यह Accept? Yes or No पूछेगा
  • यहां हम Enter कर देंगे वापस या फिर Y प्रेस कर देंगे या Yes पर क्लिक कर देंगे|

इस तरह से हम स्टॉक ग्रुप क्रिएट कर सकते हैं| 

[table “19” not found /]

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!
    Scroll to Top