Create Stock Units in Tally Prime | स्टॉक यूनिट कैसे बनाएं

 दोस्तों आज हम बात करेंगे स्टॉक यूनिट के बारे में कि हम हमारे बिजनेस में स्टॉक यूनिट कैसे क्रिएट Create Stock Unit कर सकते हैं | हम जिस भी चीज का बिजनेस करते हैं उसके स्टॉक को किसी ना किसी यूनिट में तोलते या मापते जरूर हैं | मान लीजिए हम बिजनेस कर रहे हैं तेल का तो उसे हम लीटर में मापते हैं अगर हम बिजनेस कर रहे हैं किसी भारी चीज का तो उसे किलोग्राम या टन में मापते हैं अगर हम बिजनेस कर रहे हैं मोबाइल कंप्यूटर का तो उसे हम पीस में मापते हैं | इसी तरह से हम हमारे बिजनेस में जिस भी चीज का बिजनेस कर रहे हैं उसे किसी न किसी यूनिट में मापते जरूर हैं |

    हम टेली प्राइम में स्टॉक यूनिट क्रिएशन कैसे कर सकते हैं :-

  • सबसे पहले हमें टेली को ओपन करना है| हम आ जाएंगे Gateway of Tally पर यहां Create पर एंटर करना है |
  • अब हम आ जाएंगे Master Creation पर  यहां हमें Unit पर Enter करना है|
  •  यहां Unit Creation विंडो ओपन हो जाएगी, इस विंडो में चार ऑप्शन दिए जिन्हें हमें फिल करना है|
  • मान लीजिए हम जो बिजनेस कर रहे हैं उसमें हम किलोग्राम में मापते हैं तो हम यूनिट क्रिएशन किलोग्राम के हिसाब से करेंगे और उसी के हिसाब से हम यह चारों ऑप्शन फील करने वाले हैं|
  • Type :- Simple
  • Symbol :- KG
  • Formal Name:- Kilogram
  • Number of Decimal Palaces :0
  • चारों ऑप्शन फिल करने के बाद हमें यहां Enter प्रेस कर देना है|
  • Enter प्रेस करने पर यह Accept? Yes or No पूछेगा तो यहां हम Enter कर देंगे वापस या फिर Y प्रेस कर देंगे या Yes पर क्लिक कर देंगे|

इस तरह से हम यूनिट क्रिएट कर सकते हैं| 

[table “19” not found /]

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!
    Scroll to Top