outstanding expenses journal entry | बकाया खर्च की प्रविष्टि कैसे करें

दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं बकाया खर्च की जर्नल एण्ट्री outstanding expenses journal entry के बारे में।

बकाया खर्च क्या है what is outstanding expenses

  • बिजनेस में कई बार कुछ खर्चे ऐसे होते हैं जो वित्तीय वर्ष के अन्त में किसी वजह से चुकाने बाकी रह जाते हैं।
  • बकाया खर्च जैसा कि इस नाम से ही पता चलता है कि ऐसे खर्चे जो वित्तीय वर्ष में चुकाने बाकी रह जाते हैं, उन्हें बकाया खर्च कहते हैं।
  • बकाया खर्च हमारे लिए दायित्व हैं।
  • बकाया खर्च की प्रविष्टि नहीं होने से वो खर्च हमारे लाभ मे शामिल होते हैं।
  • वित्तीय वर्ष के खर्चे होने की वजह से उनकी प्रविष्टि करना भी जरूरी होता है।
  • बकाया खर्चे लाभ से अलग करने के लिए हमें बकाया खर्च outstanding expenses की प्रविष्टि करनी होती है।
  • outstanding expenses को Current Liability ग्रुप में शामिल किया जाता है।

बकाया खर्च की प्रविष्टि कैसे करें outstanding expenses journal entry

3,000 रूपये बकाया खर्च।

चालु वित्तीय वर्ष में प्रविष्टि

  • यहां बकाया खर्च outstanding Expenses और खर्च Expenses दो ही खाते निकलेंगे।
खाताखाते का प्रकारखाते का नियमDr./Cr.
Expenses AccountNominal Accountखर्चे व हानि को डेबिट और आय व लाभ को क्रेडिटDr
Outstanding ExpensesLiabilitiesदायित्व बढता है तो क्रेडिट और दायित्व कम होता है तो डेबिटCr

प्रविष्टि Journal Entry

Expenses Account Dr3,000
To outstanding Expenses Account3,000
(outstanding Expenses)

आगामी वित्तीय वर्ष में प्रविष्टि

यहां बकाया नगद Cash और खर्च Expenses की जगह Outstanding Expenses दो ही खाते निकलेंगे।

खाताखाते का प्रकारखाते का नियमDr./Cr.
Outstading ExpensesLiabilityदायित्व बढ रहे हैं तो क्रेडिट और घट रहे हैं तो डेबिटDr
Cash AccountRealजो वस्तु व्यापार में आ रही है उसे डेबिट और जो व्यापार से जा रही है उसे क्रेडिटCr

प्रविष्टि Journal Entry

Outstanding Expenses Account Dr3,000
To Cash Account3,000
(Expenses Paid)
[table “19” not found /]

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!
    Scroll to Top