tea expenses journal entry | चाय खर्च की प्रविष्टि कैसे करें

दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं चाय खर्च की जर्नल एण्ट्री tea expenses journal entry के बारे में।

चाय खर्च क्या है what is tea expenses

  • हमारी दुकान या ऑफिस में जब कस्टमर आते है उनके लिए या फिर अपने बिजनेस के कर्मचारियों के लिए चाय मंगवानी पड़ती है।
  • उसके लिए हमें जो भुगतान करना पड़ता है उसे चाय खर्च tea expenses कहते हैं।
  • tea expenses को Indirect Expenses ग्रुप में शामिल किया जाता है।

चाय खर्च की प्रविष्टि कैसे करें tea expenses journal entry

चाय खर्च की प्रविष्टि tea journal entry से पहले मै आपको एक बता दूं कि खर्चे और आय में अगर किसी का नाम भी दिया हो तो भी उसे नकद ही माना जाता है। लेकिन अगर चैक द्वारा या बैंक द्वारा दिया हुआ है तो नकद की जगह बैंक माना जाता है।

200 रूपये चाय खर्च चुकाया।

  • यहां चाय खर्च tea Expenses और नकद Cash दो ही खाते निकलेंगे।
  • tea Expenses व्यापार के लिए खर्चा है यानि अवस्तुगत खाता Nominal Account
  • Nominal Account की जर्नल एण्ट्री का नियम Expenses and Losses Debit, Income and Profit Credit
  • tea expenses व्यापार के लिए खर्चा है इसलिए डेबिट
  • Cash एक वस्तु है यानि वस्तुगत खाता Real Account
  • Real Account की जर्नल एण्ट्री का नियम Incoming Debit, Outgoing Credit
  • Cash व्यापार से जा रहा है इसलिए क्रेडिट
tea Expenses Dr200
To Cash Account200
(tea Expenses paid)
[table “19” not found /]

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!
    Scroll to Top