purchase journal entry | क्रय या खरीदने की प्रविष्टि कैसे करें

दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं क्रय या खरीद की जर्नल एण्ट्री Purchase journal entry के बारे में।

what is purchase क्रय क्या है

जब भी हम किसी वस्तु का व्यापार करते है तो उस वस्तु को बेचने के लिए पहले खरीदना पड़ता है, खरीदने की प्रक्रिया को लेखांकन में क्रय Purchase कहते हैं।

क्रय दो तरह की होती है। उधार और नकद

cash purchase नकद क्रय

  • जब भी हम माल खरीदते हैं और उसके बिल का भुगतान हाथो-हाथ कर देते हैं तो ऐसी खरीद नकद क्रय cash purchase कहलाती है।

credit purchase उधार क्रय

  • जब भी हम माल खरीदते हैं और उसका भुगतान दिये गये समय में करते हैं तो ऐसी खरीद उधार क्रय credit purchase कहलाती है।

purchase journal entry क्रय या खरीदने की प्रविष्टि कैसे करें

जैसा कि हमने पहले देखा कि क्रय दो तरह की होती है इसलिए क्रय की प्रविष्टि भी दो तरह से की जाती है।

Golden Rules of Journal Entry
Golden Rules of Journal Entry

cash purchase journal entry नकद क्रय की प्रविष्टि कैसे करें

जब भी प्रविष्टि में नगद खरीदा शब्द दिया हो या माल खरीदा दिया हो लेकिन यह नहीं दिया हो कि किससे खरीदा तो हम उसे नगद क्रय ही मानेंगे।

उदाहरण के तौर पर purchase journal entry example

  • 10,000 रूपये का माल नगद खरीदा।
  • जमील अत्तारी से 5,000 रूपये का माल नगद खरीदा।

प्रविष्टि Journal Entry

10,000 रूपये का माल नगद खरीदा।।

  • दोनो ही सूरत में क्रय Purchase और नकद Cash दो ही खाते निकलेंगे।
  • Purchase माल एक वस्तु है यानि वस्तुगत खाता Real Account
  • Real Account की जर्नल एण्ट्री का नियम Incoming Debit, Outgoing Credit
  • Purchase माल व्यापार में आ रहा है इसलिए डेबिट
  • Cash एक वस्तु है यानि वस्तुगत खाता Real Account
  • Real Account की जर्नल एण्ट्री का नियम Incoming Debit, Outgoing Credit
  • Cash व्यापार से जा रहा है इसलिए क्रेडिट
Purchase Account Dr10,000
To Cash Account10,000
(Goods purchased)

credit purchase journal entry उधार क्रय की प्रविष्टि कैसे करें

जब प्रविष्टि में नगद खरीदा शब्द नहीं दिया हो या पार्टी का नाम दिया हो और यह नही बताया गया हो कि नगद खरीदा या उधार तो उसे हम उधार क्रय ही मानेंगे।

उदाहरण के तौर पर purchase journal entry example

  • जमील अत्तारी से 8,000 रूपये का माल खरीदा।
  • जमील अत्तारी से 10,000 रूपये का माल उधार खरीदा।

प्रविष्टि Journal Entry

जमील अत्तारी से 8,000 रूपये का माल खरीदा।

  • दोनो ही सूरत में क्रय Purchase और नकद Jameel Attari दो ही खाते निकलेंगे।
  • Purchase माल एक वस्तु है यानि वस्तुगत खाता Real Account
  • Real Account की जर्नल एण्ट्री का नियम Incoming Debit, Outgoing Credit
  • Purchase माल व्यापार में आ रहा है इसलिए डेबिट
  • Jameel Attari एक व्यक्ति का नाम है इसलिए व्यक्तिगत खाता Personal Account
  • Personal Account की जर्नल एण्ट्री का नियम Receiver Debit, Giver Credit
  • Jameel Attari देने वाला है इसलिए क्रेडिट
Purchase Account Dr8,000
To Jameel Attari8,000
(Goods purchased)
[table “19” not found /]

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!
    Scroll to Top