दोस्तों, आज हम बात करने वाले हैं आहरण की जर्नल एण्ट्री drawing journal entry के बारे में। आहरण जिसे हम ड्राविंग कहते हैं।
आहरण क्या है what is drawing
- जब भी कोई बिजनेसमैन अपने व्यक्तिगत उपयोग के लिए व्यापार से पैसे या माल निकालता है उसे बिजनेस की भाषा में आहरण drawing कहते हैं।
- आहरण drawing की राशि को कैपिटल Capital में से कम किया जाता है।
- drawing को अप्रत्यक्ष खर्च में शामिल किया जाता है।
- drawing को पूंजी में से कम किया जाता है।
- drawing को Capital Account ग्रुप में शामिल किया जाता है।
आहरण की जर्नल एण्ट्री drawing journal entry
आहरण की जर्नल एण्ट्री को समझने के लिए हम कुछ उदाहरण देखेंगे। जब भी जर्नल एण्ट्री में व्यक्तिगत उपयोग या घरेलु उपयोग या Personal Use शब्द दिया जाए तो व आहरण कहलाता है।
Withdraw cash for personal use journal entry
व्यक्तिगत उपयोग के लिए 10,000 रूपये निकाले। Cash withdrawn for Personal use 10,000
- सबसे पहले हम जर्नल एण्ट्री से खाते निकालेंगे।
- व्यक्तिगत उपयोग यानि आहरण या Drawing
- दूसरा पैसे निकाले यानि नगद या Cash
- अब हम इन खातों पर जर्नल एण्ट्री के नियम लगायेंगे।
- Drawing व्यापार के लिए खर्चा है यानि अवस्तुगत खाता Nominal Account
- Expenses and Losses Debit and Incomes and Profit Credit
- Drawing व्यापार के लिए खर्चा है इसलिए डेबिट
- Cash एक वस्तु है यानि वस्तुगत खाता Real Account
- Incoming Debit, Outgoing Credit
- Cash व्यापार से जा रहा है इसलिए क्रेडिट
| Drawing Account Dr | 10,000 | ||
| To Cash Account | 10,000 | ||
| (Cash withdrawn for personal use) |
व्यक्तिगत उपयोग के लिए 5,000 रूपये और 10,000 रूपये का माल निकाला। Cash 5,000 and Goods 10,000 withdrawn for personal use
- सबसे पहले हम जर्नल एण्ट्री से खाते निकालेंगे।
- व्यक्तिगत उपयोग यानि आहरण या Drawing
- दूसरा पैसे निकाले यानि नगद या Cash
- अब हम इन खातों पर जर्नल एण्ट्री के नियम लगायेंगे।
- Drawing व्यापार के लिए खर्चा है यानि अवस्तुगत खाता Nominal Account
- Nominal Account की जर्नल एण्ट्री का नियम Expenses and Losses Debit and Incomes and Profit Credit
- Drawing व्यापार के लिए खर्चा है इसलिए डेबिट
- Cash एक वस्तु है यानि वस्तुगत खाता Real Account
- Real Account की जर्नल एण्ट्री का नियम Incoming Debit, Outgoing Credit
- Cash व्यापार से जा रहा है इसलिए क्रेडिट
- जब भी बिजनेस से माल निकाला जाता है तो उसमें माल यानि Goods की जगह Purchase Account काम में लिया जाता है।
- Purchase वर्ड का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है क्यूंकि अगर हम खुंद माल यूज करने के लिए लेते हैं तो उस माल पर मुनाफा तो कमाने से रहे इसलिए जिसे मूल्य पर माल खरीदा है उसी मूल्य पर पर्सनल यूज के लिए निकालेगें।
- माल यानि Goods की जगह हो जाएगा Purchase Account
- Purchase Account यानि माल एक वस्तु है इसलिए ये हो जाएगा वस्तुगत खाता Real Account
- Real Account की जर्नल एण्ट्री का नियम Incoming Debit, Outgoing Credit
- माल व्यापार से जा रहा है इसलिए Purchase Account क्रेडिट
| Drawing Account Dr | 15,000 | ||
| To Cash Account | 10,000 | ||
| To Purchase Account | 5,000 | ||
| (Cash and Goods withdraw for personal use) |